{"_id":"64bf2bc8b98eb25002077738","slug":"gyanvapi-dominated-social-media-millions-of-users-gave-these-reactions-through-like-and-re-tweet-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Survey: सोशल मीडिया पर छाया रहा ज्ञानवापी, लाखों यूजर्स ने लाइक व री ट्वीट से दिए ये रिएक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Survey: सोशल मीडिया पर छाया रहा ज्ञानवापी, लाखों यूजर्स ने लाइक व री ट्वीट से दिए ये रिएक्शन
Tue, 25 Jul 2023 07:26 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:26 AM IST
सार
Gyanvapi Survey: गीतकार मनोज मुंतशीर ने ट्वीट किया सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। दिल्ली के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि शांति, अमन चैन कभी झूठ की नींव पर स्थापित नहीं हो सकते। ज्ञानवापी में सर्वे का विरोध, विज्ञान का विरोध है। सच को सामने आने से रोकने की साजिश है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का मामला सोमवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। ट्विटर पर करीब छह घंटे तक #Varanasi, #Gyanvapi और #Kashivishwanath टॉप ट्रेंड में रहा। लाखों यूजर्स ने लाइक, री ट्वीट और रिप्लाई के जरिये अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। हजारों लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने व्यूज शेयर किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: बिजली की मांग ने तोड़े रिकॉर्ड, 28 हजार मेगावाट के पार; ऊर्जा मंत्री ने की लोगों से अपील
विज्ञापन
तरह-तरह के कमेंट भी किए गए। इनमें से अधिकतर ट्वीट ज्ञानवापी सर्वे के समर्थन से संबंधित थे। गीतकार मनोज मुंतशीर ने ट्वीट किया सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। दिल्ली के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि शांति, अमन चैन कभी झूठ की नींव पर स्थापित नहीं हो सकते। ज्ञानवापी में सर्वे का विरोध, विज्ञान का विरोध है। सच को सामने आने से रोकने की साजिश है। सर्वे एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इससे केवल वो डरेंगे जो कुछ छिपा रहे हैं। मोहम्मद तनवीर ने ट्वीट किया कि हमारी मस्जिदों को कहीं सरकारी तो कहीं मंदिर बताकर तोड़ दिया जाता है। आज ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई की टीम सर्वेक्षण करने पहुंची है। कल कोई कुछ भी रखकर मस्जिद के नीचे मंदिर होने का दावा कर देगा।
विज्ञापन