सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi masjid controversy: Decision may come today on hearing of seven cases together, hearing completed

Gyanvapi masjid controversy: सात मामलों की सुनवाई एक साथ करने पर आज आ सकता है फैसला, सुनवाई पूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Apr 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों की तरफ से जिला जज की अदालत में आवेदन दिया गया। उनकी तरफ से कहा गया कि ज्ञानवापी से जुड़े सात मामले कई अदालतों में चल रहे हैं। सभी मामले एक जैसे हैं। हर मामले में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की मांग की गई है।

Gyanvapi masjid controversy: Decision may come today on hearing of seven cases together, hearing completed
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में किए जाने से संबंधी आवेदन पर जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश मंगलवार को आदेश दे सकते हैं। इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित रखी गई है।

Trending Videos

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों की तरफ से जिला जज की अदालत में आवेदन दिया गया। उनकी तरफ से कहा गया कि ज्ञानवापी से जुड़े सात मामले कई अदालतों में चल रहे हैं। सभी मामले एक जैसे हैं। हर मामले में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की मांग की गई है। इसलिए सभी मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में की जानी चाहिए। इस आवेदन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि जिला जज की अदालत से आदेश के लिए कई तारीखें पड़ चुकी हैं। अब मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Samar Singh: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला अब कल, जेल में बंद भोजपुरी गायक है गुमसुम

 

Gyanvapi masjid controversy: Decision may come today on hearing of seven cases together, hearing completed
वादी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जितेंद्र मामले में दस मई को होगी सुनवाई

जितेंद्र सिंह विसेन पर मुकदमा दर्ज करने संबंधी परिवाद पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एक अधिवक्ता के निधन के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 10 मई को होगी। इस मामले में श्रृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों की तरफ से धमकी समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed