{"_id":"600712038ebc3e3188122f4e","slug":"saints-of-kashi-expressed-anger-at-tandava","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तांडव’ पर काशी के साधु-संतों ने जताया आक्रोश, बोले-हिंदू कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तांडव’ पर काशी के साधु-संतों ने जताया आक्रोश, बोले-हिंदू कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे
Tue, 19 Jan 2021 10:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान स्टारर ओटीटी पर रिलीज वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर काशी में भी आक्रोश देखा जा रहा है। साधु-संतों ने ‘तांडव’ को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी पं. गया प्रसाद मिश्र ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में भगवान राम और भगवान शिव की पूजा सनातनी करते हैं वह उनके आराध्य हैं।
विज्ञापन
इन दोनों का अपमान देश के हिंदू कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिल्म के निर्माता तत्काल उस दृश्य को हटाएं। देवी उपासिका साध्वी गीतांबा तीर्थ ने कहा कि आखिरी वो फिल्में कैसे बन जाती हैं जिसमें हिंदू देवी देवताओं का अपमान होता है सरकार और फिल्म इंडस्ट्रीज को चाहिए कि फिल्म बनने से पहले ही उनको यह सुझाव दिया जाए कि फिल्म में किसी भी धर्म के प्रति कोई गलत टिप्पणी या चित्र नहीं डाला जाए। उन्होंने भगवान राम और शिव के प्रति की गई गलत टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है ।
विज्ञापन