{"_id":"68873f25c7f002bd930e1884","slug":"shopkeeper-locked-his-employee-in-toilet-and-beat-him-up-on-charge-of-stealing-a-cooler-in-mirzapur-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्लाद दुकानदार: कूलर चोरी को लेकर कर्मचारी को शौचालय में किया बंद, मिर्च का दिया धुआं; शरीर पर मारे 100 डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्लाद दुकानदार: कूलर चोरी को लेकर कर्मचारी को शौचालय में किया बंद, मिर्च का दिया धुआं; शरीर पर मारे 100 डंडे
संवाद न्यूज एजेंसी, विंध्याचल (मिर्जापुर)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मिर्जापुर में कूलर चोरी के आरोप में दुकानदार ने अपने कर्मचारी को घर के शौचालय में बंद कर पिटाई कर दी। मिर्च का धुआं देकर उसके पैर और शरीर पर 100 डंडे मारे।
दुकानदार ने डंडे से कर्मचारी को पीटा
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
मिर्जापुर में कूलर चोरी के आरोप में दुकानदार ने रविवार की सुबह अपने कर्मचारी को घर के शौचालय में बंद कर पिटाई कर दी। मिर्च का धुआं देकर उसके पैर और शरीर पर 100 डंडे मारे। दुकानदार चोरी कबूल करने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दुकानदार अजय अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय के अनुसार, क्षेत्र के कंतित गोंसाईपुर निवासी राजकुमार मौर्या ने तहरीर में कहा था कि वह डेढ़ माह से अटल चौराहा स्थित अजय अग्रहरि की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है। रविवार सुबह दुकान बंद थी। वह दुकान मालिक को बुलाने के लिए उसके घर गया। आरोप है कि दुकानदार अजय अग्रहरि और उसके साथियों आदित्य और हर्ष ने घर के शौचालय में रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्च का धुआं देकर कबूल कराने लगे कि उसने कूलर चोरी की है। चोरी कबूल न करने पर पैर और शरीर में 100 डंडे मारे। इसके बाद राजकुमार के घर पर जाकर तलाशी ली लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताता कि कूलर चोरी करने का आरोप लगाकर दुकानदार ने कर्मचारी की पिटाई की थी। तहरीर के आधार पर दुकानदार अजय अग्रहरि, आदित्य और हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अजय अग्रहरि को गिरफ्तार किया गया।
