फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat to bury family alive if 25 lakh extortion money is not paid; FIR registered against 14 people.

Varanasi News: 25 लाख की रंगदारी नहीं दी तो परिवार को जमीन में गाड़ने की धमकी, 14 पर प्राथमिकी

Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Threat to bury family alive if 25 lakh extortion money is not paid; FIR registered against 14 people.
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसवाही में जमीन पर कब्जे और बाउंड्रीवाल तोड़ने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर महेंद्र यादव, सूरज यादव, अखिलेश यादव, संतोष, सुभाष यादव, विनोद यादव, ओमप्रकाश, बृजेश यादव समेत 14 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुसवाही निवासी दिनेश यादव का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन पर निर्माण कराने के एवज में 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर पीड़ित और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। दिनेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर उपजिलाधिकारी सदर की ओर से उनकी जमीन पर बाउंड्रीवाल कराई गई थी। आरोप है कि 26 अगस्त को महेंद्र यादव, उसके बेटे सूरज और अखिलेश यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल को पूरब की ओर से तोड़ दिया।
विज्ञापन

दिनेश के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि जमीन पर कब्जा लेने या कोई निर्माण कराने के लिए 25 लाख रुपये देने होंगे। रुपये नहीं देने पर उसे और उसके पूरे परिवार को जमीन में काटकर गाड़ने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपियों को भूमाफिया बताते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ चितईपुर थाने में रंगदारी, चोरी, हत्या के प्रयास और गुंडा एक्ट समेत कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed