फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested Four criminals for gang involved in stealing woman chain from an auto-rickshaw

एक्शन में वाराणसी पुलिस: ऑटो में महिला की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं समेत चार गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 03:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने ऑटो में महिलाओं की चेन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु की चेन, दो मोबाइल फोन, 27 हजार रुपये और स्कॉर्पियो बरामद हुई है।

विज्ञापन
Varanasi police arrested Four criminals for gang involved in stealing woman chain from an auto-rickshaw
पुलिस के गिरफ्त में चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने ऑटो में सवार महिलाओं को बातचीत में उलझाकर चेन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना बताए जा रहे बैजनाथ उर्फ बैजू समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु की चेन, दो मोबाइल फोन, 27 हजार रुपये और स्कॉर्पियो बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नौ सितंबर को एक महिला ने काली माता मंदिर के पास ऑटो में सवार होने के दौरान तीन अज्ञात महिलाओं पर ध्यान भटकाकर गले से चेन चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 8:40 बजे आजमगढ़ रोड स्थित ऑटो स्टैंड से बैजनाथ उर्फ बैजू निवासी फरसार, गोरखपुर, सीमा निवासी करवनिया, गोरखपुर, पिंकी और कुसुम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से घायल चाचा-भतीजे की मौत, अंडा खाने के लिए गए थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग जिलों में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। बातचीत में उलझाकर उनके गले से चेन या अन्य सामान चोरी कर लेते थे। आरोपियों ने आठ सितंबर को काली माता मंदिर के पास एक महिला से चेन चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी अन्य वारदात की फिराक में थे, तभी पकड़ लिए गए। चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed