{"_id":"6ac88d681b365139d0009f5a","slug":"varanasi-police-fir-in-bjp-mandal-president-beaten-up-for-opposing-dismantling-of-high-mast-light-foundation-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: हाईमास्ट लाइट का फाउंडेशन उखाड़ने के विरोध पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: हाईमास्ट लाइट का फाउंडेशन उखाड़ने के विरोध पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर
Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि हाईमास्ट लाइट का फाउंडेशन उखाड़ने के विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीट दिया।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : एआई
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) गांव में चौरा माता मंदिर के पास विधायक निधि से प्रस्तावित हाईमास्ट लाइट के फाउंडेशन को उखाड़ने का विरोध करने पर भाजपा जंसा मंडल अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार पटेल को कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, मजदूर हाइमास्ट लाइट लगाने के लिए गड्ढा खोदकर फाउंडेशन तैयार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अनिल वर्मा, शुभम वर्मा, आयुष वर्मा और अरुण वर्मा मौके पर पहुंचे और फाउंडेशन उखाड़कर सामान फेंक दिया।
विज्ञापन
डॉ. रमेश कुमार पटेल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फावड़ा लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ाया। इसके बाद मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन