सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of Rajghat pushing Congress leader is going viral, furore in Congress

कांग्रेसी नेता को धक्का देने वाला राजघाट का वीडियो हो रहा वायरल, कांग्रेस में घमासान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Video of Rajghat pushing Congress leader is going viral, furore in Congress
प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में काग्रेसं नेता को रोक दिया गया श्रीमठ के बाहर हंगामा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

एक तरफ कांग्रेस 2022 तक अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है वहीं प्रियंका गांधी के दौरे के बाद शुरू हुई कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। मौजूदा परिस्थिति में कांग्रेस में घमासान मचा है। नेतृत्व पर ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं। किसान कांग्रेस नेता विनय राय मुन्ना और पूर्व प्रदेश सचिव श्वेता राय को अनुशासन समिति की ओर से मिली नोटिस के बाद कलह और तेज हो गई है। कांग्रेस का एक धड़ा 10 जनवरी को राजघाट और पंचगंगा घाट की घटनाओं से आक्रोशित है।

Trending Videos


दरअसल, राजघाट पर प्रियंका के साथ नाव पर सवार महिला पूर्व पीसीसी सचिव को एक रसूखदार द्वारा नाव से धक्का देने और प्रियंका द्वारा महिला नेता को बचाने के वायरल वीडियो ने भी हवा दे दी है। इसको लेकर पार्टी के लोगों में आक्रोश तो है लेकिन सामने कोई नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रसूखदार जिसे लोग प्रियंका गांधी का राजनीतिक सचिव बता रहे हैं वह महिला नेता पूनम कुंडू को नाव पर धक्का देते दिख रहे हैं। हालत ऐसी थी कि पूनम नाव से गंगा में गिरने को थीं, लेकिन प्रियंका ने उन्हें बचा लिया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पंचगंगा घाट पर प्रियंका से मिलने वालों की सूची से ऐन वक्त पर बाहर किए जाने के बाद पूर्वी पीसीसी सचिव व किसान नेता ने विरोध जताने के साथ अपनी बात रखी थी। 

नियुक्तियों से आक्रोश

कांग्रेस नेतृत्व की ओर से तीन लोगों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जगह दी गई है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में मनोज यादव को महासचिव, सुशील पासी, सरिता पटेल व फरहान वारसी को सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को लेकर भी स्थानीय कांग्रेसी आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed