सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   111 complaints received in multipurpose camp

Almora News: बहुउद्देशीय शिविर में 111 शिकायतें मिली

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
111 complaints received in multipurpose camp
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमेश्वर के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में शेष बची शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। शिविर में कुल 552 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को तीन महालक्ष्मी किट भी दिए गए। वहीं विभिन्न विभागों ने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण का लाभ दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed