सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers staged a protest in Almora with empty cylinders

Almora: खाली सिलिंडरों के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, नारे लगाए

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र में लंबे समय से गैस सिलिंडर आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने खाली सिलिंडरों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Villagers staged a protest in Almora with empty cylinders
सिमलखेत-लोहाघाट सड़क पर खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के दन्या में लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडर ने मिलने से नाराज ग्राम पंचायत बसौली के तोक ढूंना के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सिमलखेत-लोहाघाट मोटर मार्ग पर खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया।

Trending Videos

इस मौके वक्ताओं ने कहा कि धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसौली के तोक ढूंना में लंबे समय से घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई हफ्तों से क्षेत्र में गैस रिफिलिंग का वाहन नहीं पहुंचा है। बार-बार एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। बालीखेत के ग्राम प्रधान श्याम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में गैस महीने में आती है उसके बाद भी ग्रामीणों को सिलिंडर प्राप्त नहीं हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दसौला बडियार के प्रधान लछी राम ने बताया कि उनके कनेक्शन दन्या एजेंसी के थे। बिना उपभोक्ता से जानकारी लिए कनेक्शन गुणादित्य ट्रांसफर कर दिए गए जिससे गैस सिलिंडर रिफिल कराने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस दौरान कुशल सिंह, नाथू राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed