सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaitra Navratri starts today, there is a boom in the business of worship materials.

Almora News: चैत्र नवरात्र आज से, पूजन सामग्री के कारोबार में आया उछाल

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri starts today, there is a boom in the business of worship materials.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र के लिए लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की जिससे बाजारों में रौनक रही। खरीदारी से बिक्री में उछाल आया जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
Trending Videos


चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। नगर के नंदादेवी मंदिर, पाताल देवी, शीतला देवी, मां त्रिपुरासुंदरी देवी, उल्का देवी समेत विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नवरात्र के चलते नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग नवरात्र की पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे। लोगों ने बाजार से मां दुर्गा के पूजन के लिए चुनरी, माता रानी के वस्त्र, शृंगार पिटारी, कन्या पूजन के लिए चुनरी, फल, बताशे, मिठाई, मां की मूर्ति आदि की खरीदारी की। बाजार में देवी के शृंगार का सामान 10 से 500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है। खरीदार आने से बाजार में रौनक लौट आई है। व्यवसायी आनंद सिंह ने बताया कि शाम के समय बाजारों में अधिक रौनक रही। बिक्री से कारोबार में उछाल आया है। इधर ज्योतिषाचार्य डाॅ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। घट स्थापना मुहूर्त प्रात 6:55 बजे के बाद दिन में एक बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed