{"_id":"69bae6769614f8631d04fa58","slug":"ent-specialist-in-camp-on-second-day-too-patients-remained-upset-almora-news-c-232-1-shld1002-141062-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ईएनटी विशेषज्ञ दूसरे दिन भी शिविर में, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ईएनटी विशेषज्ञ दूसरे दिन भी शिविर में, मरीज रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी) के दूसरे दिन भी शिविर में जाने से मरीज परेशान रहे। उन्हें उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल जाना पड़ा जिससे उन्हें दिक्कतें हुईं।
जिला अस्पताल में दो ईएनटी विशेषज्ञ तैनात हैं। एक पहले से ही अवकाश पर चल रहे हैं जबकि दूसरी ईएनटी विशेषज्ञ बुधवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ड्यूटी पर गईं थीं। इससे अस्पताल में नाक, कान और गले की बीमारियों के उपचार कराने आए मरीज परेशान रहे। मरीजों को उपचार के लिए पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ी। इससे उनकी फजीहत हुई। गला दिखाने पहुंची हवालबाग निवासी सावित्री देवी ने बताया कि दो दिनों से लगातार अस्पताल आ रही हूं, लेकिन ईएनटी न होने से बैरंग लौटना पड़ रहा है। मोतियापाथर से आए रमेश राम ने बताया कि कान दर्द के उपचार को आया था लेकिन अस्पताल पहुंचा तो यहां चिकित्सक नहीं थे। इससे दिक्कतें हो रही हैं।
Trending Videos