सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women's Ramlila will be celebrated in Almora during Navratri

Almora News: नवरात्र पर अल्मोड़ा में रहेगी महिला रामलीला की धूम

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Women's Ramlila will be celebrated in Almora during Navratri
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में चैत्र नवरात्र पर महिला रामलीला का आयोजन होगा। श्री राम सांस्कृतिक व सामाजिक सेवा समिति की ओर से महिला रामलीला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस रामलीला का मंचन 20 मार्च से होगा। रामलीला मंचन में महिलाएं और बालिकाएं रामलीला के सभी किरदार निभाएंगी।
Trending Videos

चैत्र नवरात्र में होने वाली रामलीला के लिए महिलाओं और बालिकाओं में उत्साह है। महिला रामलीला की मुख्य संयोजक लता तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस रामलीला में सभी पात्रों की भूमिका महिलाएं और बालिकाएं निभाने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह से कलाकारों का चयन कर उन्हें तालीम दी गई है। इस बार रामलीला का मंचन लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के मंच पर होगा। रामलीला की तैयारियों के लिए महिलाएं एक महीने से प्रशिक्षण ले रही थीं।
रामलीला का मंचन 20 मार्च से प्रतिदिन शाम छह बजे से होगा। इससे पूर्व 19 मार्च को नंदादेवी मंदिर से निमंत्रण सांस्कृतिक झांकी सहित मंच पूजन किया जाएगा, वहीं शाम को छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
वहां अध्यक्ष सपना सांगा, उपाध्यक्ष प्रतिभा भट्ट, सचिव शगुन त्यागी, कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, मुख्य संयोजक लता तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी स्वेता पुनेठा व ज्योति त्यागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed