फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   12.52 crore rupees will be spent on the Ramganga river embankment, which will protect the Agniri area from erosion.

Almora News: 12.52 करोड़ से रामगंगा नदी पर बनेगा तटबंध, अग्नेरी क्षेत्र को मिलेगी कटाव से सुरक्षा

Thu, 30 Jul 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
12.52 crore rupees will be spent on the Ramganga river embankment, which will protect the Agniri area from erosion.
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अग्नेरी मंदिर के पास रामगंगा नदी के दोनों किनारों पर तटबंध निर्माण की मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ गई है। सिंचाई विभाग ने करीब 12.52 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना की डीपीआर को तकनीकी समिति से मंजूरी दिलाकर राज्य स्तरीय समिति को भेज दिया है। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

इस तटबंध के बनने से रामगंगा नदी के कटाव से प्रभावित कृषि भूमि, अग्नेरी क्षेत्र का खेल मैदान और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षा मिलेगी। बरसात के दौरान नदी के बढ़ते जलस्तर से होने वाले नुकसान पर भी रोक लगने की उम्मीद है। तटबंध बनने से अग्नेरी मंदिर क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र सुरक्षित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एई, सुखदीप चन्द्र ने बताया कि अग्नेरी के पास तटबंध निर्माण की डीपीआर को राज्यस्तरीय समिति को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के उपरांत गुणवत्ता पूर्ण और शासन की ओर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed