{"_id":"6a6b925c7f5a83693f09ba0e","slug":"80-units-approved-under-goat-valley-scheme-in-chaukhutia-almora-news-c-232-1-alm1019-146714-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया में गोट वैली योजना के तहत 80 इकाइयों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया में गोट वैली योजना के तहत 80 इकाइयों को मिली मंजूरी
Thu, 30 Jul 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड चौखुटिया में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए गोट वैली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 80 इकाइयों की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों के चयन और योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा की ओर से जारी पत्र के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी की स्वीकृति के बाद योजना का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी को शासनादेश के अनुरूप पात्र लाभार्थियों और उपयुक्त स्थलों का पारदर्शी तरीके से चयन कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा योजना की प्रगति की नियमित सूचना मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने और पूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोट वैली योजना के तहत पशुपालकों को बकरी पालन के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ने, परिवारों की आय में वृद्धि होने और पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूती मिलने की उम्मीद है।