फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stray animals increase trouble, warning of agitation if solution is not found

Almora News: लावारिस पशुओं से बढ़ी परेशानी, समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stray animals increase trouble, warning of agitation if solution is not found
गोवंश की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र में सड़कों और बाजारों में बढ़ती लावारिस पशुओं की समस्या पर क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के कारण मुख्य मार्गों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं जिससे बाजारों में जाम की स्थिति बनती है और हादसों की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने पशुपालन विभाग और प्रशासन पर समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने मांग की कि निराश्रित गोवंश को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और सड़कों पर पशु छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि 10 दिनों के भीतर स्थायी समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनका ज्ञापन पीए हिमांशु पुरोहित को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed