{"_id":"6a6b909f8f8197d38a040eea","slug":"truck-scooter-collision-in-lod-of-someshwar-two-youths-seriously-injured-almora-news-c-232-1-alm1019-146734-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर के लोद में ट्रक-स्कूटी की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर के लोद में ट्रक-स्कूटी की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल
Thu, 30 Jul 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ी स्कूटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर क्षेत्र के लोद में बृहस्पतिवार को ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने हुई भिड़ंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सोमेश्वर पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोद क्षेत्र में ट्रक (यूके19-सीए-1456) और स्कूटी (यूके84-एपी-2893) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार ग्राम पंचायत रेत निवासी अप्रित राणा (22) पुत्र बालम सिंह राणा और ग्राम पंचायत नाग निवासी सूरज मेहरा (23) पुत्र नंदन सिंह मेहरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन चालकों से तेज गति व लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की है।