सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   81.17 lakh rupees will be connected to the motor road in Gaira village.

Almora News: 81.17 लाख से मोटर मार्ग से जुड़ेगा गैरा गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
81.17 lakh rupees will be connected to the motor road in Gaira village.
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण और सुधारीकरण के लिए शासन ने दो महत्वपूर्ण सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इससे गैरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। शासन की ओर से सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध आंबेडकर गांव गैरा को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए 81 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। सड़क बनने से ग्रामीणों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। कनिष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत जीवन बुधानी ने बताया कि इस सड़क के लिए ग्रामीणों के सहयोग से कई बार शासन-प्रशासन से पत्राचार किया गया था। बाद में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को भी पत्र भेजकर मार्ग निर्माण की मांग उठाई गई थी। वहीं लंबे समय से बदहाल पड़े खग्यार-कोठियां मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए भी शासन ने दो करोड़ 28 लाख 24 हजार रुपये मंजूर किए हैं। स्वीकृत धनराशि से सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने विधायक का आभार जताया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed