{"_id":"69b44daf82042515e40de9cb","slug":"a-car-going-from-pachisi-to-kausani-fell-into-a-ditch-two-injured-almora-news-c-232-1-alm1014-140850-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पच्चीसी से कौसानी जा रही कार खाई में गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पच्चीसी से कौसानी जा रही कार खाई में गिरी, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। थाना क्षेत्र सोमेश्वर में पच्चीसी गांव से कौसानी जा रही एक स्कॉर्पियो 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक सहित दो युवक सवार थे। घटना में दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
पुलिस को हेल्पलाइन नंबर पर बृहस्पतिवार रात लगभग 1:05 बजे सूचना मिली कि ग्राम पंचायत पच्चीसी सोमेश्वर क्षेत्र में स्कॉर्पियो खाई में गिरी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मदन मोहन जोशी की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन में सवार छानी निवासी चालक राजेंद्र (32) और रनमन निवासी प्रकाश (32) को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय कौसानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। संवाद
वर्जन :
रात्रि को घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दो युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया गया। - चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी, अल्मोड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो 13 एएलएम 03 पी- ग्राम पंचायत पच्चीसी सोमेश्वर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन। संवाद
Trending Videos