सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After a month, the terror was relieved, the leopard was captured in a cage

Almora: एक महीने बाद दहशत से मिली निजात, पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 05 Mar 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा के पुलिस लाइन क्षेत्र में एक महीने से दहशत फैला रहा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। लोगों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौक पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई है।

After a month, the terror was relieved, the leopard was captured in a cage
पुलिस लाइन में पिंजरे में कैद नर तेंदुआ। - फोटो : स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के पास पुलिस लाइन क्षेत्र में बीते एक महीने से दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। लोगों ने सुबह तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौक पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई है।

Trending Videos

पुलिस लाइन में बीते एक महीने से अधिक समय से तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर थे। लोगों की शिकायत पर 20 दिन पूर्व वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे और पिंजरा स्थापित किया। वन विभाग को दहशत बने इस तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया की पिंजरे में कैद तेंदुआ नर है और इसकी उम्र सात से आठ वर्ष के बीच है। बताया कि रेस्क्यू सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कुछ दिन ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। टीम में अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा, सत्येंद्र नेगी, कविता, विवेक तिवारी, मनोज, नीरज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed