सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Long queues stretched into the parking lot for cylinders.

Almora News: सिलिंडर के लिए पार्किंग के अंदर तक लगी लंबी कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Long queues stretched into the parking lot for cylinders.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के शिखर तिराहे में पार्किंग के पास और हवालबाग क्षेत्र में रविवार को प्रशासन की ओर से गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। रोस्टर के अनुसार शिखर में गैस सिलिंडर पुलिस की मौजूदगी में बांटे गए। इस दौरान दो वाहनों से 294 सिलिंडरों का वितरण हुआ। वहीं हवालबाग में 168 सिलिंडर बांटे गए।
Trending Videos

प्रशासन की ओर से तय की गई योजना के अनुसार रविवार को पार्किंग के सामने की रोड के दूसरी ओर विद्युत पोल में उन उपभोक्ताओं के नाम की सूची चस्पा की गई थी जिनको शिखर तिराहे के पास से सिलिंडर वितरण किया जाना था। इस दौरान दूसरे क्षेत्रों के लोग भी यहां पहुंच गए और कतार बहुत लंबी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने उपलब्ध सिलिंडरों की संख्या के सापेक्ष मौजूद उपभोक्ताओं की संख्या कम होने पर कतार में लगे लोगों को सिलिंडर बांटे। इस दौरान सुबह से ही पार्किंग के सामने लोग कतार में लगना शुरु हो गए। सड़क में जाम न लगे इसके लिए पार्किंग के अंदर तक लंबी कतार उपभोक्ताओं की लगाई गई।
गैस सिलिंडर पहुंचनेे के बाद पुलिस की मौजूदगी में एक एक कर लोगों को गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। कतार में दूसरे क्षेत्र के लोग भी पहुंचे थे जिन्हें वापस किया गया।

----------------
जिले में गैस सिलिंडरों के वितरण के लिए सूची बनाई गई है उसी के अनुसार शिखिर में गैस वितरण किया गया। गैस सिलिंडर बचने की दिशा में अन्य लाइन में खडे़ लोगों को भी गैस दी गई। प्रतिदिन दो गैस सिलिंडर के वाहन पहुंच रहे है। गैस सिलिंडर की कोई समस्या नहीं है।
दीवान सिंह सलाल, नायाब तहसीलदार
--------------------
उपभोक्ता अपने डिलीवरी प्वाइंट पर ही गैस सिलिंडर लेने पहुंचे। दूसरे प्वाइंट में उनको गैस नहीं मिल पायेगी। वहीं जिन लोगों ने 27 मार्च तक बुकिंग करा ली है पहले उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उपभोक्ता अनावश्यक रूप से कतार में नहीं लगे।
मुकेश जलाल, प्रबंधक अल्मोड़ा गैस सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed