{"_id":"69c971296f70220f66043774","slug":"people-filled-the-tanks-of-their-vehicles-at-the-petrol-pump-almora-news-c-232-1-alm1015-141490-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पेट्रोल पंप में लोगों ने फुल कराए वाहनों के टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पेट्रोल पंप में लोगों ने फुल कराए वाहनों के टैंक
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। विगत दिन नगर सहित दूर दराज क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खत्म होने पर वाहन चालक परेशान रहे। लेकिन अब नगर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल का टैंकर आ जाने से लोगों को तेल मिलना शुरु हो गया है।
रविवार को लोग अपने वाहनों के टैंक को फुल करने में लगे रहे। पेट्रोल पंपों में वाहनों की भीड़ देखने को मिली ।
विगत दिन जिला मुख्यालय के चार पेट्रोल पंपों सहित दूर दराज के पंपों में पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया था। पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपो पर लगातार भीड़ बड़ती नजर आ रही थी। रविवार को नगर के अल्मोड़ा फीलिंग स्टेशन पांडेखोला, हरीश देवड़ी फीलिंग स्टेशन पांडेखोला, कपीसा फीलिंग स्टेशन धारानौला, माल रोड स्थित एसडी मंगोली पेट्रोल पंप में पेट्रोल का टैंकर आ जाने के बाद पेट्रोल मिलने लगा। जिसके बाद पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों में लगी रही। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार पेट्रोल डीजल का टैंकर लगातार आ रहे है। लोगों को पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है। फिलहाल पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है।
Trending Videos