सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   An out-of-control pickup truck ran on the national highway, hitting several vehicles, injuring two.

Almora News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ा बेकाबू पिकअप कई वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
An out-of-control pickup truck ran on the national highway, hitting several vehicles, injuring two.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दौड़ा। अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इससे घंटों जाम रहा।
Trending Videos

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिकअप वाहन संख्या यूपी 22 टीए 7521 दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा रहा था। शाम के समय अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर पिकअप मौत बनकर दौड़ा। तेज रफ्तार वाहन ने बाड़ेछीना में एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में ढलान पर आते समय वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित पिकअप ने एक स्कूटी, ऑटो, टवेरा, डैटसन गो और विटारा ब्रेजा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी चालक सहित सड़क मार्ग से गुजर रहे एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना धौलछीना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी केंद्र बड़ेछीना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्कूटी सवार और महिला को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पिकअप के परिचालक ने हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया है। हादसे से एनएच पर लंबा जाम रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed