सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Conductor dies after being crushed between vehicle and crash barrier in almora

Almora: गाड़ी को रोकने के लिए पत्थर लगाने के दौरान हादसा, वाहन और क्रैश बैरियर के बीच दबने से कंडक्टर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा के ताकुला क्षेत्र में कैंटर वाहन खिसकने से कंडक्टर वाहन और क्रैश बैरियर के बीच दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Conductor dies after being crushed between vehicle and crash barrier in almora
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा में ताकुला चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेटुली और पाटियाखाली के बीच सोमवार की रात्रि को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कैंटर वाहन में तैनात कंडक्टर की मौत हो गई। कंडक्टर वाहन के पिछले टायर में ओट (पत्थर) लगा रहा था। वह वाहन और क्रैश बैरियर के बीच दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


सोमवार की रात्रि को बाड़ेस्वर थाना भिवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा निवासी वाहन चालक सोनू (32) और कंडक्टर भूपेंद्र सिंह (42) कैंटर वाहन में झिरोली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए डामर का केमिकल लेकर जा रहे थे। तभी भेटुली और पाटियाखाली में एक वाहन आया। कैंटर चालक ने उसे पास देने के लिए अपने वाहन को बांयी ओर दबाया। चढ़ाई होने के कारण कैंटर वाहन सड़क के पिछले ओर आने लगा। चालक के ब्रेक लगाने पर भी ब्रेक नहीं आया। स्थिति को संभालने के लिए कंडक्टर उपेंद्र सिंह वाहन से नीचे उतरे और पिछले टायर में ओट (पत्थर) लगाने लगे। तभी कैंटर वाहन अचानक खिसककर नीचे की ओर बढ़ गया। इस दौरान कंडक्टर वाहन के पिछले टायर और क्रैश बैरियर के बीच बुरी तरह दब गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल उपेंद्र सिंह को बाहर निकाला। इसके बाद उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी ताकुला में तैनात कांस्टेबल त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- चंद्रशेखर आर घोडके, एसएसपी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed