फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress suffers setback in Jageshwar as Dinesh Kunjwal joins UKD

Almora News: जागेश्वर में कांग्रेस को झटका, दिनेश कुंजवाल ने थामा UKD का दामन; राजनीति गरमाई

Tue, 11 Aug 2026 07:16 PM IST
गायत्री जोशी संंवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संंवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 11 Aug 2026 07:16 PM IST
सार

जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस को झटका लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पांच बार  विधायक रहे गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल ने कांग्रेस छोड़कर यूकेडी का दामन थाम लिया। जैंती में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
Congress suffers setback in Jageshwar as Dinesh Kunjwal joins UKD
यूकेडी में शामिल होते दिनेश कुंजवाल। - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पांच बार के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल ने कांग्रेस छोड़कर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का दामन थाम लिया। अगस्त क्रांति दिवस पर जैंती में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हजारों लोगों की मौजूदगी में यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूकेडी के संस्थापक सदस्य काशी सिंह ऐरी ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में उक्रांद की लहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन के हितों की अनदेखी की है। कहा कि प्रदेश की जनता अब इन दलों को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है और 2027 में उत्तराखंड में यूकेडी की सरकार बनेगी। यूकेडी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पहाड़ की जनता बदलाव के लिए तैयार है। यूथ यूकेडी के आशुतोष नेगी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उत्तराखंड में क्षेत्रीय ताकत को मजबूत करने का समय है। कार्यक्रम में डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर कापड़ी, कुंदन बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, गिरीश नाथ गोस्वामी, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, पान सिंह लटवाल, रघुवीर भाकुनी और दीपा जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed