फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Postal Department's gift for sisters: 10% discount on sending Rakhis.

Almora News: बहनों के लिए डाक विभाग का तोहफा, राखी भेजने पर 10 फीसदी छूट

Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Postal Department's gift for sisters: 10% discount on sending Rakhis.
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने बहनों को बड़ी सौगात दी है। देश-विदेश में राखी भेजने पर बहनों को 10 प्रतिशत की विशेष छूट देने के साथ ही राखी बॉक्स की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। राखी बॉक्स के साथ महिलाएं रोली-चावल, शुभकामना संदेश और रक्षाबंधन से जुड़ी अन्य सामग्री भेजी जा सकेंगी।
विज्ञापन

डाक विभाग के मुताबिक 12 अगस्त से इनलैंड स्पीड पोस्ट (दस्तावेज) के माध्यम से भेजी जाने वाली राखी मेल पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत विशेष छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत एक उपभोक्ता एक बार में अधिकतम पांच स्पीड पोस्ट बुक करा सकेगा। छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में राखी मेल लिखना अनिवार्य होगा। हालांकि मूल्यवर्धित सेवाओं और अन्य अतिरिक्त सेवाओं पर छूट नहीं मिलेगी। डाक भुगतान और कॉरपोरेट ग्राहकों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग की ओर से उपलब्ध विशेष राखी बॉक्स की कीमत 500 रुपये है। इसकी मदद से राखी को देश-विदेश तक सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकेगा। बॉक्स में ट्रैकिंग सुविधा होने से पार्सल की निगरानी भी की जा सकेगी।
विज्ञापन


कोट
राखी भेजने के लिए बहनों को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। राखी बॉक्स अल्मोड़ा मंडल के प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध होंगे। इसकी बुकिंग स्पीड पोस्ट काउंटर से की जा सकेगी। बहनों की राखी स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से सुरक्षित भाईयों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीवन सिंह बोरा, डाक अधीक्षक, अल्मोड़ा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed