फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   SSJ University to present a report card of achievements on its foundation day.

Almora News: स्थापना दिवस पर उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगा एसएसजे विश्वविद्यालय

Wed, 12 Aug 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
SSJ University to present a report card of achievements on its foundation day.
अल्मोड़ा। पहाड़ के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा पाने को प्रमुख केंद्र सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अपने छठे स्थापना दिवस के मौके पर अब तक की उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना का खाका सामने रखेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बुधवार को कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कुलसचिव और विवि के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि विवि के स्थापना दिवस पर प्रशासनिक भवन में संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की बैठक में विवि में शोध, शिक्षण, अकादमिक गुणवत्ता, खेल, मानव संसाधन, भविष्य की प्राथमिकताओं और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए मंथन किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि विवि का उद्देश्य शोध, शिक्षण और अकादमिक गुणवत्ता को देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों के समकक्ष ले जाना है। बैठक कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी, देवेंद्र पोखरिया सहित प्रशासनिक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------
कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाई
- कुलपति ने विवि की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विवि स्थापना के बाद देश के 24 महत्वपूर्ण शोध संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। बॉक्सिंग में आरती धारियाल ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। ताइक्वांडो में कनिष्का भंडारी ने कांस्य पदक, गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निकिता चंद ने स्वर्ण और कोमल मेहता ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं निकिता ने जकार्ता में हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। एनसीसी कैडेट्स के राष्ट्रीय शिविरों में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 18 जून पहला दीक्षांत समारोह मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
89 शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
अल्मोड़ा परिसर में शैक्षणिक रिक्तियों को भरने के लिए कुल 89 पदों का विज्ञापन जारी किया गया है। इनमें प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 20, असिस्टेंट प्रोफेसर के 58 और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष का एक पद शामिल है। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत परिसरों के लिए शासन स्तर से प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कुल 329 पद समर्पित किए गए हैं, जिनमें शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग के 244 पदों का सृजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed