फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pure drinking water will now be available at the historic Nanda Devi Temple.

Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में अब मिलेगा शुद्ध पेयजल

Wed, 12 Aug 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pure drinking water will now be available at the historic Nanda Devi Temple.
अल्मोड़ा। नंदा देवी मंदिर आने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को अब भीषण गर्मी में स्वच्छ और शीतल जल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बुधवार को नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने मंदिर परिसर में अत्याधुनिक आरओ वाटर कूलर का विधिवत उद्घाटन कर जनता को एक बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन

मेयर अजय वर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में स्थानीय जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु, दुकानदार तथा छात्र-छात्राएं रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन करते हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से नगर के विभिन्न प्रमुख और सार्वजनिक स्थलों पर आरओ वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं ताकि आमजन को गर्मी और यात्रा के दौरान स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। वार्ड के पार्षद अर्जुन बिष्ट ने ऐतिहासिक पेयजल व्यवस्था करने के लिए मेयर का आभार जताया। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, नरेंद्र वर्मा, पंडित तारा दत्त जोशी, नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed