फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Completed a 330 km Kanwar Yatra on foot in 12 days.

Almora News: 12 दिन में पूरी की 330 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Completed a 330 km Kanwar Yatra on foot in 12 days.
अल्मोड़ा। सावन के पवित्र महीने में द्वाराहाट के धमोली गांव निवासी 20 वर्षीय हरदीप बिष्ट ने हरिद्वार से करीब 330 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा 12 दिन में पूरी की। हरदीप के पिता भूपाल बिष्ट और माता सुनीता बिष्ट ने बताया गया कि हरदीप इससे पहले हल्द्वानी से आगे कभी यात्रा पर नहीं गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अकेले हरिद्वार से द्वाराहाट तक पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया और उसे पूरा कर दिखाया। हरदीप का द्वाराहाट पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। उसके परिजनों की ओर से शिवालय में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed