पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Election activity intensifies in Ranikhet; the growing army of BJP aspirants has become a topic of discussion.

Almora News: रानीखेत में चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा में दावेदारों की बढ़ती फौज बनी चर्चा का विषय

Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Election activity intensifies in Ranikhet; the growing army of BJP aspirants has become a topic of discussion.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन रानीखेत में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा में टिकट को लेकर संभावित दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। गांव से लेकर कस्बों तक जनसंपर्क अभियान, पोस्टर, होर्डिंग और विभिन्न आयोजनों में मौजूदगी के जरिए कई नेता अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। इससे पार्टी के भीतर राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

रानीखेत विधानसभा सीट से भाजपा में अब तक दीप पांडेय, धन सिंह रावत, गोपाल उप्रेती, कैलाश पंत संभावित दावेदारों के रूप में सक्रियता बड़ा रहे है। सभी नेता अलग-अलग माध्यमों से जनता के बीच पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मौजूदा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल भी क्षेत्र में लगातार सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों में जुटे हैं। हाल के दिनों में विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े कई लोगों के भाजपा में शामिल होने को भी उनकी सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। वही कई योजनाओं के शिलान्यास का कार्य भी उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------
दीवारों से लेकर धार्मिक आयोजनों तक दिख रही चुनावी आहट

रानीखेत क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। पोस्टर, बैनर और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से नेता जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही दावेदारों ने अपनी-अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
भाजपा में बढ़ी दावेदारों की सक्रियता, संगठन के सामने संतुलन की चुनौती

भाजपा में बढ़ती दावेदारी संगठन के लिए चुनौती बन सकती है। मौजूदा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के साथ अन्य संभावित दावेदार भी लगातार सक्रिय हैं। ऐसे में टिकट वितरण के समय पार्टी नेतृत्व को सभी पक्षों के बीच संतुलन साधना चुनौती होगा। फिलहाल चुनाव में समय है, लेकिन क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है और सभी की नजर संगठन के फैसले पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed