पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sahil from Haryana appeared in the recruitment exam in place of Amit in GB Pant Institute almora

Uttarakhand News: समूह 'ग'...अमित की जगह भर्ती परीक्षा में बैठा हरियाणा का साहिल, ऐसे खुला मामला

Mon, 06 Jul 2026 11:11 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Mon, 06 Jul 2026 11:11 AM IST
सार

अल्मोड़ा के गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में एसएससी की भर्ती परीक्षा के दौरान हरियाणा के एक युवक ने दूसरे की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा दी। कक्ष निरीक्षकों को संदेह होने पर पूछताछ में मामला खुला।

विज्ञापन
Sahil from Haryana appeared in the recruitment exam in place of Amit in GB Pant Institute almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा के गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में आयोजित भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। परीक्षा में एक अभ्यर्थी की जगह दूसरे युवक के परीक्षा देते समय पकड़े जाने के बाद संस्थान प्रशासन की शिकायत पर सोमेश्वर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सजीष कुमार ने कोतवाली सोमेश्वर में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को संस्थान में एसएससी की समूह-ग (एमटीएस) एवं प्रवर श्रेणी लिपिक पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 12 अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

 

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। परीक्षा में व्यवधान न हो, इसलिए परीक्षा समाप्त होने के बाद संबंधित युवक से पूछताछ की गई। जांच में खुलासा हुआ कि हरियाणा के जींद जिले के शाहपुर निवासी साहिल पुत्र जसवीर, कैथल जिले के तारागढ़ निवासी अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के दौरान साहिल ने स्वीकार किया कि वह अमित कुमार की जगह परीक्षा में शामिल हुआ था।

विज्ञापन

 

संस्थान प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर सोमेश्वर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा में इस साजिश में अन्य कोई व्यक्ति या गिरोह शामिल तो नहीं है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


 

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े की इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और संस्थान प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।
 

इस मामले में दोनों आरोपियों साहिल और अमित कुमार के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच की जांच रही है। - भावना कन्थौला, सीओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed