पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Satsang ceremony on the 12th; Kalash Yatra to be held.

Almora News: सत्संग समारोह 12 को, निकलेगी कलश यात्रा

Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Satsang ceremony on the 12th; Kalash Yatra to be held.
अल्मोड़ा। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा की ओर से आगामी 12 जुलाई को रामलीला मैदान धारानौला में सत्संग समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भंडारा भी किया जाएगा। समिति के धारानौला चीनाखान स्थित श्री हंस ज्ञान भक्ति आश्रम में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में आश्रम की शाखा प्रभारी करुणा बाई ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से आश्रम प्रागण से धारानौला रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकलेगी। इसके बाद रामलीला मैदान में सत्संग होगा। मुख्य वक्ता महात्मा सत्यबोधानंद प्रवचन देंगे। दो बजे आरती के बाद भंडारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा और विशिष्ट अतिथि होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी होंंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed