सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard kills two animals in Ghursali village

Almora News: घुरसाली गांव में तेंदुए ने दो पशुओं को बनाया निवाला

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills two animals in Ghursali village
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया के घुरसाली गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। बीती रात घात लगाए बैठे तेंदुए ने गावं में दो मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से लोग में तेंदुए का खौफ और भी बढ़ने लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार तेंदुआ गांव के समीप आवाजाही करता नजर आता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और खेतों में काम के लिए जाने वाली महिलाओं के लिए खतरा बढ़ गया है। वहीं पशुपालक भी अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पशु स्वामियों को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed