{"_id":"69c2d5f2dc677927bf0787b5","slug":"methods-for-disaster-management-and-rescue-were-explained-almora-news-c-232-1-shld1002-141268-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू के तरीके बताए
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पटवारी प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में एसडीआरएफ टीम ने राजस्व विभाग के उप निरीक्षकों व निरीक्षकों को आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू के तरीके बताए। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार, बेसिक लाइफ सपोर्ट, ब्लड कंट्रोल तकनीक, वैकल्पिक साधनों से स्ट्रेचर बनाने व घायल व्यक्तियों के मूवमेंट और लिफ्टिंग के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई। रोप रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग, रैपलिंग, क्लाइंबिंग और रिवर क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण रेस्क्यू अभ्यास भी कराए गए। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े भूदेव व सचेत एप के उपयोग के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 52 राजस्व उप निरीक्षक और निरीक्षक मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos