सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New bus service from Sauladhar-Dyodhakhal to Delhi will be operated from today.

Almora News: सौलाधार–डयौड़ाखाल से दिल्ली के लिए नई बस सेवा आज से होगी संचालित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
New bus service from Sauladhar-Dyodhakhal to Delhi will be operated from today.
विज्ञापन

Trending Videos
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सौलाधार, डयौड़ाखाल और भतरौंजखान के लोगों को अब दिल्ली जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड परिवहन निगम रानीखेत डिपो की ओर से सौलाधार–डयौड़ाखाल से वाया भतरौजखान होते हुए दिल्ली (आनंद विहार आईएसबीटी) के लिए 14 मार्च से नई बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
बस का प्रस्थान समय रानीखेत से दोपहर तीन बजे तथा सौलाधार से शाम पांच बजे निर्धारित किया गया है। वहीं दिल्ली (आनंद विहार) से सौलाधार के लिए बस रात नौ बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह आठ बजे सौलाधार से बस रानीखेत के लिए प्रस्थान करेगी। रानीखेत डिपो के सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार रौतेला ने बताया कि नई बस सेवा शुरू होने से सौलाधार, डयौड़ाखाल और भतरौजखान क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed