{"_id":"69cc0f327565b960f60854be","slug":"nsui-burnt-the-effigy-of-the-university-administration-almora-news-c-231-1-bgs1005-123621-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एनएसयूआई ने जलाया विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एनएसयूआई ने जलाया विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उनके अंक पत्रों में पात्रता से कम नंबर मिलने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला जलाया। कुलपति को ज्ञापन भेजकर अंकपत्रों में हुई गड़बड़ियों को सुधारने की मांग की।
मंगलवार को कैंपस परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। जोशी ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राओं को अंक पत्र में उम्मीद से भी कम नंबर दिए गए है। कई विद्यार्थियों के नियमानुसार परीक्षा देने पर भी अंकपत्रों में अनुपस्थिति चढ़ाई गई है। प्रमाणपत्रों में कम नंबर होने से विद्यार्थियों के आगे की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। एनएसयूआई ने स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाफल की दोबारा जांच करवाने, डाटा फीडिंग में हुई गलतियों को सुधारने, अनुपस्थित दिखाए विद्यार्थियों की उपस्थित सीट की जांच करने की मांग की है। इस मौके पर प्रेम दानू, पंकज पपोला, कैलाश नाथ, पीयूष तिवारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos