{"_id":"6a0367a4fed7c7398e076442","slug":"portal-to-fill-exam-form-opened-again-smiles-returned-almora-news-c-232-1-alm1002-143278-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: परीक्षा फॉर्म भरने को फिर खुला पोर्टल, लौटी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: परीक्षा फॉर्म भरने को फिर खुला पोर्टल, लौटी मुस्कान
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण के बाद दो हजार विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के आवेदन नहीं किया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया था कि बगैर परीक्षा फॉर्म भरे कोई विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इससे परीक्षा आवेदन नहीं कर सके विद्यार्थियों की चिंताएं बढ़ गई।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में मंगलवार से स्नातक और स्नातकोत्तर दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं लेकिन परीक्षाओं के लिए 28 हजार के सापेक्ष दो हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन ही नहीं किया है।
छात्र-छात्राओं की इस समस्या को अमर उजाला ने अपने मंगलवार के अंक में दो हजार विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा देने से रहना पड़ेगा वंचित शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विवि विद्यालय ने छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए फिर से समर्थ पोर्टल खोल दिया है। ऐसे में परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके विद्यार्थियों को राहत पहुंची लेकिन जिस सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं उन्हें परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ेगा।
वहीं शेष विद्यार्थियों को पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा तिथि से पहले परीक्षा फॉर्म भरना होगा। उन्हें अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को दिखाना होगा तभी वह परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ऐसे में जिन विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू होने में अभी समय है उन्हें परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका मिला है।
.......
विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे इसके लिए फिर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए फिर से समर्थ पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थियों से अपील है कि परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा आवेदन कर लें ताकि विद्यार्थी अपनी सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हो सके।
-प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
Trending Videos