{"_id":"6a03677306eefd5ac104f150","slug":"junior-high-school-teachers-protest-over-13-point-demands-almora-news-c-232-1-alm1019-143284-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर विकासखंड द्वाराहाट में शिक्षकों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 13 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नेतृत्व में उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चंद्र पांडे ने की। उन्होंने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी से छूट, 17140 वेतनमान विसंगति का समाधान, पुरानी पेंशन बहाली और समयबद्ध पदोन्नति शामिल हैं।
ब्लॉक मंत्री नरेंद्र बोरा ने कहा कि शिक्षक हितों की लगातार अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं जिलामंत्री पुष्कर कुंवर ने संगठन की एकता को संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत बताया। पूर्व जिलामंत्री युगल मठपाल ने शिक्षकों से आंदोलन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, संयुक्त मंत्री हेमा कोहली, कोषाध्यक्ष चंदन बोरा, पूर्व कोषाध्यक्ष पंकज पंत, त्रिलोक अधिकारी, शोभा नेगी, प्रकाश रौतेला, सुरेंद्र सिंह, रमेश आगरी, बसंत साह और जगदीश बुधानी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Trending Videos