{"_id":"6a0369fc0857c015d80d434c","slug":"women-protest-against-drinking-water-crisis-and-drug-abuse-almora-news-c-232-1-alm1019-143296-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पेयजल संकट और नशाखोरी के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पेयजल संकट और नशाखोरी के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। ग्राम सभा दौलीगाड़ में पेयजल संकट और बढ़ती नशाखोरी को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को पंचायत भवन में आयोजित बैठक में महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्व ग्राम पंचायत की बागपाली-कांडा पेयजल योजना में लगातार तोड़फोड़ कर रहे हैं और योजना को ठीक करने में भी बाधा डाल रहे हैं। इसके चलते पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को गर्मी के मौसम में करीब दो किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। वहीं सरयू पंपिंग योजना के पंप में खराबी आने से पिछले दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप है।
बैठक में महिलाओं ने ग्राम कांडा के लिए नई पेयजल योजना स्वीकृत करने तथा पिछले 40 वर्षों से संचालित पुरानी योजना की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही पाइपलाइन में तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। महिलाओं ने क्षेत्र में कच्ची और अवैध शराब के बढ़ते कारोबार पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि नशाखोरी का दुष्प्रभाव बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जबकि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। बैठक में पूर्व प्रधान पूनम, मीना कांडपाल, नीमा कांडपाल, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, नीता देवी, सरस्वती देवी, भागीरथी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
Trending Videos