सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sale of medicines stopped in two medical stores

Almora News: दो मेडिकल स्टोरों में दवाओं की बिक्री पर रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sale of medicines stopped in two medical stores
विज्ञापन
बागेश्वर। औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने गरुड़ और बैजनाथ क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भारी अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने दो मेडिकल स्टोरों में दवाओं के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
Trending Videos

मंगलवार को औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। कई मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय मिले और दवाओं का भंडारण निर्धारित तापमान पर नहीं किया जा रहा था। क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए और परिसर में स्वच्छता मानकों की घोर अवहेलना पाई गई। नियमों की अनदेखी पर एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति भी भेजी गई है। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता के आधार पर 10 दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय औषधि विश्लेषणशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed