सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Removing a tree leaning towards the road provided relief to motorists.

Almora News: सड़क की तरफ झुुके पेड़ को हटाकर वाहन चालकों को पहुंचाई राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Removing a tree leaning towards the road provided relief to motorists.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के पांडेखोला में एक विशालकाय चीड़ का पेड़ टूट कर सड़क के बीचोंबीच लहराने लगा। पेड़ के सड़क की ओर झुकने से वाहन चालकों और राहगीरों के चोटिल होने का खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने पेड़ को छोटे टुकड़ों में काट कर यातायात सुचारू किया।
Trending Videos

सोमवार की सुबह 6:35 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली की पांडेखोला क्षेत्र में एक पेड़ सड़क टूट कर सड़क पर गिर गया है। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने पाया कि पेड़ पूरी तरह सड़क पर नहीं गिरा है। टीम ने खतरा बने इस चीड़ के पेड़ को वुडन कटर की सहायता से छोटे- छोटे टुकड़ों में काटकर वाहन चालकों और राहगीरों को राहत पहुंचाई। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारू हुआ। टीम में मुकेश चंद्र चतुर्वेदी, विपिन बडोला, दीपक मार्छाल, आकांक्षा डसीला, प्रियांशु कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed