सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Showing off by blowing the horn proved costly, police removed the vehicle and issued a challan.

Almora News: हूटर बजाकर रौब झाड़ना पड़ा महंगा, पुलिस ने उतारकर किया चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Showing off by blowing the horn proved costly, police removed the vehicle and issued a challan.
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अनाधिकृत रूप से हूटर का इस्तेमाल कर रहे एक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर ही वाहन से हूटर उतरवाते हुए चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना दन्या पुलिस ने जागेश्वर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश से आए एक वाहन में नियमों के विरुद्ध हूटर का प्रयोग करते हुए पाया गया। इस दौरान वाहन में सवार कुछ लोगों ने नियमों को लेकर पुलिस कर्मियों से बहस भी की। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और यातायात नियमों के पालन में किसी भी प्रकार का प्रभाव, धौंस या रौब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed