{"_id":"69f0f42b6464f67e5507dee0","slug":"ssp-conducted-a-surprise-inspection-of-kotwali-ranikhet-and-fire-station-almora-news-c-232-1-shld1002-142726-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसपी ने कोतवाली रानीखेत व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसपी ने कोतवाली रानीखेत व फायर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने रानीखेत, चौकी मजखाली, चौकी लालकुर्ती व फायर स्टेशन रानीखेत का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और अग्निशमन व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने कोतवाली रानीखेत में लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और वारंटों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निस्तारण, शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, सत्यापन अभियान में तेजी, जनजागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली परिसर में नव-निर्मित भवनों, बैरकों और भोजनालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं को सुना। उनके त्वरित समाधान को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। एसएसपी ने निर्माणाधीन चौकी मजखाली भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। जनता दरबार में एसएसपी ने लोगों से संवाद किया। लोगों ने यातायात समस्या को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सुझाव दिए। स्थानीय लोगों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन जोशी, प्रभारी चौकी मजखाली रमेश नेगी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos