{"_id":"69cc0dd24e2f6bf6560d959b","slug":"the-20-day-wait-is-over-people-are-flocking-to-get-cylinders-almora-news-c-231-1-bgs1001-123629-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 20 दिन का इंतजार समाप्त, सिलिंडर के लिए उमड़ पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 20 दिन का इंतजार समाप्त, सिलिंडर के लिए उमड़ पड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्रों में लंबे इंतजार के बाद रसोई गैस की आपूर्ति बहाल हुई है। मंगलवार को विकास भवन, नुमाइशखेत और भिटालगांव क्षेत्र में 20 दिन बाद गैस का वाहन पहुंचा। लंबे समय से सिलिंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ता वितरण स्थलों पर उमड़ पड़े।
मंगलवार को वितरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ति विभाग ने विशेष एहतियात बरती। वहां विभाग के कर्मचारी तैनात रहे जिन्होंने सुनिश्चित किया कि सिलिंडर केवल निर्धारित स्थानों पर ही वितरित हों। उपभोक्ताओं को पूरी प्रक्रिया के बाद ही गैस दी गई। भीड़ और संभावित हंगामे को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम थे। वितरण केंद्रों पर पुलिस तैनात रही।
उपभोक्ताओं ने बताया कि 20 दिन से वह गैस के लिए भटक रहे थे। लंबे इंतजार के बाद नगर में वाहन पहुंचने से उन्हें राहत तो मिली है लेकिन वितरण के दौरान मची आपाधापी ने उनकी मुश्किलें भी बढ़ाईं। उनका कहना है कि यदि आपूर्ति नियमित रहे तो भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा नहीं होगी।
20 दिन से घर में रसोई गैस खत्म थी जैसे-तैसे इंडक्शन और लकड़ियों से काम चल रहा था। आज गाड़ी आने की सूचना मिली तो सुबह सात बजे से ही लाइन में लग गया था। लंबी कतार और भीड़ से अपनी बारी आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। अगर आपूर्ति नियमित होती तो हमें परेशान नहीं होती।
.......गिरीश नेगी, उपभोक्ता
सिलिंडर के लिए 20 दिन का इंतजार बहुत लंबा होता है। सुबह घर का सारा काम छोड़कर वितरण स्थल पर पहुंच गई थी ताकि खाली सिलिंडर रिफिल करा सकूं। यहां इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं है। लंबा इंतजार करने के बाद मुश्किल से सिलिंडर मिला है।
........दीपा उपाध्याय, गृहिणी
Trending Videos