सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The government of the people is unmatched for four years, various programs will be held in the district from 23rd to 25th.

Almora News: जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, जिले में 23 से 25 तक होंगे विविध कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The government of the people is unmatched for four years, various programs will be held in the district from 23rd to 25th.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम के तहत जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशन में सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रमों का सफल और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
Trending Videos


मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पत्र जारी कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 23 से 25 मार्च तक जिला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ विकासखंड और अन्य इकाइयों में भी विविध गतिविधियां संचालित की जाएं। कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को मल्ला महल में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न जनहित के कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को उपकरणों का वितरण किया जाएगा। सूचना विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सूचना सामग्री वितरित की जाएगी। जिले के विभिन्न स्थानों पर विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed