सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trickery for cylinders: Invoking the names of DM and SP, they claim to be related to the MLA.

सिलिंडर के लिए तिकड़म : डीएम-एसपी के नाम की दुहाई तो बता रहे विधायक के रिश्तेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trickery for cylinders: Invoking the names of DM and SP, they claim to be related to the MLA.
विज्ञापन
बागेश्वर। ईरान-इस्राइल युद्ध ने सिलिंडर को बेहद खास बना दिया है। सिलिंडर पाने के लिए अब लोग जुगाड़ लगने लगे हैं। वितरण प्वाइंट पर डीएम-एसपी की पहचान वाला बताकर सिलिंडर पाने की जद्दोजहद हो रही है। विधायक और जनप्रतिनिधियों से रिश्तेदारी बताकर भी सिलिंडर के लिए लोग जोर लगा रहे हैं। वहीं एजेंसी के कर्मचारियों को नेताओं से फोन भी कराए जा रहे हैं।
Trending Videos

गैस वितरण केंद्रों पर आपाधापी के बीच कई उपभोक्ता लाइन में बचने के लिए अनूठे तिकड़म लगा रहे हैं। लोग डीएम और एसपी के नाम का सहारा लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कई लोग विधायक समेत अन्य नेताओं से अपनी नजदीकी का हवाला दे रहा है। आलम ये है कि वितरकों के सामने लोग अपने रसूखदार परिचितों से फोन पर बात करने की गुजारिश करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच ही नहीं सिलिंडर पाने के लिए दूर-दराज की रिश्तेदारियां भी खंगाली जा रही हैं। लोग डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर पुरानी जान-पहचान और आपसी रिश्तों का वास्ता देकर प्राथमिकता के आधार पर गैस पाने की जुगत भी लगा रहे हैं।

जुगाड़ के खेल से तंग वितरक
सुबह से शाम तक चलने वाली इस उठा पटक में वितरण केंद्रों पर जबरदस्त गहमागहमी है। लगातार फोन कॉल्स और ऊपर से आने वाले दबाव से अब गैस डिस्ट्रीब्यूटर भी तंग आ चुके हैं। उनका कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया और सीमित स्टॉक के बीच इस तरह के जुगाड़ से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आम उपभोक्ता जो घंटों कतार में खड़ा है, उसे इन रसूखदारों के चलते और अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। वितरण केंद्रों पर इस जुगाड़ तंत्र के चलते कई बार तीखी नोकझोंक की स्थिति भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed