सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Postponing the election of the District Planning Committee is dictatorial on the part of the government: Bhoj

जिला योजना समिति का चुनाव टालना सरकार की तानाशाही : भोज

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 02 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Postponing the election of the District Planning Committee is dictatorial on the part of the government: Bhoj
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में जिला योजना समिति के चुनाव अब तक न कराने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है। चुनाव अब तक न कराना लोकतंत्र की खुलेआम हत्या है।
Trending Videos

प्रेस को दिए बयान में भूपेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर जिला योजना समिति के चुनाव टाल रही है ताकि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को खत्म कर अपने मनमाने फैसले थोपे जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। कहा जिला योजना समिति स्थानीय विकास योजनाओं को तैयार करने और उन्हें सही दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है लेकिन भाजपा सरकार जानबूझकर इसके चुनाव टाल रही है। इससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि समय पर चुनाव नहीं कराए जाते हैं तो यह संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन माना जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग की। इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed