{"_id":"69d40141c8069f154802b91a","slug":"daughters-shine-in-the-marathon-almora-news-c-232-1-alm1019-141797-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मैराथन में चमकीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मैराथन में चमकीं बेटियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। विजन टू विक्ट्री एक संकल्प फाउंडेशन चौखुटिया के रन विद मदर नेचर तीन किमी मैराथन दौड़ में सोमेश्वर घाटी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
लोद की क्याप टीम की अंजली बोरा ने 16-18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पाया जबकि 12-15 वर्ष वर्ग में रियांशी मेहरा ने द्वितीय स्थान पाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजली बोरा को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 5000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं रियांशी मेहरा को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 2000 रुपये का चेक दिया गया। दोनों ही बालिकाएं क्याप टीम की सक्रिय सदस्य हैं और पढ़ाई के साथ खेलों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
क्याप टीम के संस्थापक दीपक मेहरा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है।
उन्होंने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos