सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car overturned on the road in Salt area of Almora district, two women injured, referred to higher centre

Almora Road Accident: सल्ट क्षेत्र में सड़क पर पलटी कार दो महिलाएं घायल, हायर सेंटर रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 07 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में दिल्ली से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Car overturned on the road in Salt area of Almora district, two women injured, referred to higher centre
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के शशिखाल बाजार के समीप स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार दरबान सिंह रावत (58) अपनी पत्नी निर्मल रावत (54) और भाभी माधुरी देवी (62) के साथ कार (डीएल-12 सीटी-6489) से दिल्ली से अपने पैतृक गांव पैसिया-गढ़कोट (सल्ट) जा रहे थे। वे सुबह चार बजे दिल्ली से निकले थे और दोपहर करीब डेढ़ बजे शशिखाल बाजार के पास बासुआ बैंड पार करते ही हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चला रहे दरबान सिंह को अचानक झपकी आ गई जिससे कार सड़क किनारे पहाड़ी की ओर बनी नाली से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार खाई की ओर नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद पीछे से आ रहे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को निकाला। इस दुर्घटना में निर्मल रावत और माधुरी देवी घायल हो गईं जबकि दरबान सिंह सुरक्षित है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed