सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eyes turned stone-cold waiting for the bus service to resume after two decades.

Almora News: दो दशक से बंद बस सेवा फिर से शुरू होने के इंतजार में पथरा गईं आंखें

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 07 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eyes turned stone-cold waiting for the bus service to resume after two decades.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अल्मोड़ा/ स्याल्दे। पहाड़ की लाइफ लाइन कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन लिमिटेड (केएमओयू) केमू के अल्मोड़ा-स्याल्दे रूट पर दो दशकों से बस सेवा बंद है।
Trending Videos

बस सेवा शुरू होने के इंतजार में ग्रामीणों की आंखे पथरा गई है। लोग अधिक किराया चुकाकर टैक्सी से सफर करने को मजबूर हैं।
रामनगर से सुबह संचालित बस शाम को स्याल्दे पहुंचती थी। दूसरे दिन स्याल्दे से अल्मोड़ा को जाती थी। अल्मोड़ा से पुन रामनगर को वापस लौटती थी।
इस बस के संचालन से देघाट, वल्मरा, भाकूड़ा, चंपानगर, स्याल्दे, चचरोटी, तुराचौरा, ऐराडी सहित 95 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ मिलता था। बीते दो दशकों से बस सेवा का संचालन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग टैक्सी में 300 रुपये किराया देकर सफर करने को मजूबर हैं। सराईखेत, इक्खुखेत, चिंतोली, जौरासी, बाजखेत, नैल के ग्रामीणों ने बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed